Guest Lecture on Mathemetics

मॉडल कॉलेज सोमनी में डॉ विनोद साहू द्वारा गणितीय तर्कशास्त्र पर विशेष व्याख्यान 

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम मॉडल कॉलेज, सोमनी में आज आमंत्रित व्याख्यान एवं मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डाॅ. विनोद साहू, सहायक प्राध्यापक (गणित), शासकीय नवीन महाविद्यालय, खुर्सीपार, भिलाई (जिला-दुर्ग) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। डाॅ. साहू ने विद्यार्थियों को “बीजगणितीय संरचनाएँ एवं गणितीय तर्कशास्त्र की आधारशिला” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने गणितीय सिद्धांतों को सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए विद्यार्थियों को गहन अध्ययन हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बीसीए एवं बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) के प्रथम, तृतीय सेमेस्टर और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और अपने संदेहों का समाधान प्राप्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमार कश्यप ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने डाॅ. विनोद साहू को सम्मान स्वरूप प्रशंसा-पत्र  प्रदान किया।

Guest Lecture on Mathemetics
Date: 30-10-2025