मॉडल कॉलेज सोमनी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर विशेष व्याख्यान
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम मॉडल कॉलेज, सोमनी में 23 सितम्बर 2025 को “भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस व्याख्यान का प्रस्तुतिकरण डॉ. ए. पी. मिश्रा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राध्यापक, स्कूल ऑफ केमिकल साइंसेज, सागर विश्वविद्यालय द्वारा किया गया।
डॉ. मिश्रा ने भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, विज्ञान और दर्शन की आधारभूत अवधारणाओं से अवगत कराते हुए बताया कि यह परंपरा केवल प्राचीन नहीं है, बल्कि आज भी जीवन के हर क्षेत्र में प्रासंगिक है।
उन्होंने विशेष रूप से रासायनिक, भौतिक, अंतरिक्ष, राजनीतिक, ऐतिहासिक तथा वैज्ञानिक सभी पहलुओं पर चर्चा की और उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली ने इन क्षेत्रों में कैसे महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
प्राचार्य डॉ. अनिल कश्यप ने डॉ. मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से इस व्याख्यान से मिली प्रेरणा को अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया। इस अवसर पर सभी प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।